दैनिक खोज खबर के लिए ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट :-
मधेपुरा। इंटर परीक्षा परिणाम में हुए धांधली एवं इंटर की उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर मंगलवार को जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी किया। तालाबंदी को लेकर दिन भर कार्यालय का काम-काज प्रभावित रहा। तालाबंदी में शामिल जाप कार्यकर्ताओं की शिष्टमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर अपनी पांच सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा।
तालाबंदी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जाप के छात्र जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि पांच सूत्री मांगों में इंटर की परीक्षा में हुए धांधली की न्यायिक जांच एवं करवाई करने, परिषद के अध्यक्ष आनंद किशोर को अविलंब गिरफ्तार करने, इंटर परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में भारी पैमाने पर हुए धांधली की जबावदेही लेते हुए मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री अविलंब पद से इस्तफा देने की मांग की।
छात्र जाप के विश्वविद्यालय अध्यक्ष आशीष कुमार पप्पू व रोशन कुमार बिट्ट ने कहा कि इंटर की परीक्षा में भारी पैमाने पर गड़बड़ी कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की गई है। जब तक सरकार उत्तर पुस्तिका दोबारा मूल्यांकन नहीं करवाती है तब तक जाप छात्र परिषद के द्वारा चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन जारी रहेगा।
मोके पर रोशन कुमार बिट्टू, अमित गुड्डू,गौतम कृष्ण , मोहन मंडल,विवेक यादव, राजाजी, पिन्टु कुमार , पतरघट छात्र प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, पतरघट छात्र उपाध्यक्ष प्रणीत कुमार, रामप्रवेश कुमार,अमित कुमार,मुन्ना ,अजित,नितीश कुमार,रविंद्र सिंह यादव, राजाजी, विमलकिशोर गौतम,अनिल अनल, देवाशीष पासवान, शलेंद्र कुमार,नूतन सिंह, अजय यादव,इरफ़ान,सहित अन्य जाप नेता मौजूद थे ।




Recent Comments