
क्षेत्र के जनता के साथ भेदभाव कतई बर्दाश्त नही : ई. शैलेन्द्र
——-
✍पुष्पराज कुमार की रिपोर्ट
⏩भागलपुर
जिले के बिहपुर प्रखंड के हरिओ पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा के हरिओ पंचायत अध्यक्ष शशि सिंह के द्वारा की गई. इस बैठक का उद्देश्य 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारी हेतु रखी गई थी. इस बैठक में बिहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक ई. शैलेन्द्र भी उपस्थित थे. बैठक में कार्यकर्ताओं के अलावा कई ग्रामीण भी उपस्थित हुए. वहीं उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा पूर्व विधायक को हरिओ पंचायत में बिजली की समस्या से अवगत कराया.
उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि जब आप विधायक थे तो उसी समय ट्रांसफार्मर का आवंटन हुआ था. परंतु आज तक उसमें से हम ग्रामीणों को बिजली का आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है. इस पर पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप सभी ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से मुझे बढ़त दिलवाया था. इसी विद्वेष के कारण इस क्षेत्र की वर्तमान सांसद व विधायिका के द्वारा क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है. उनके द्वारा इस क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं इस बारे में बिजली विभाग के वरीय अधिकारी से बात करूंगा. अगर 10 अप्रैल तक बिजली विभाग के द्वारा इस समस्या को दूर नहीं किया जाता है तो 11 अप्रैल से दो दिवसीय अनशन करूंगा.
इसके बावजूद विभाग के कान पर जूं नहीं रेंगती है तो 13 अप्रैल को हरिओ गांव के समीप NH-31 जाम किया जाएगा. जाम के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या क्षति के जिम्मेदार बिजली विभाग होंगे. वहीं इस बैठक में 6 अप्रैल को होने वाले भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर हर बूथ पर पार्टी का झंडा फहराने का निर्णय लिया गया है. इस अवसर पर बिहपुर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, नारायण सिंह, सुरेश सिंह, पवन कुमार साह, बीरेन्द्र सिंह, रघुनंदन पासवान, अरविंद पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.




Recent Comments