नौतन :— दो बाईक के साथ चार बाईक चोर गिरफ्तार 
:– गिरोह के सरगना को पकड़ने को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ 
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह प्रखंड संवाददाता की रिपोर्ट :– नौतन — थाना क्षेत्र के उतरी तेलूवा पंचायत के जीमी यादव के टोला बाध से मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान शातिर बाईक चोर गिरोह के चार युवको को गिरफ्तार कर लिया गाया थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि तेलूवा पंचायत के जीमी यादव के टोला बाध के पास चोरी की गई बाईक को चोर खपाने के फिराक मे लगे है सुचना मिलते ही तत्पर स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर दो बाईक के साथ चार को गिरफ्तार कर लिया। 
जिसमे  अफताब आलम  उर्फ बब्लू पिता बाबूजान मिया निवासी  रामनगर बैरिया ,पप्पू कुमार पिता मदन ठाकुर निवासी त्रिभुआन घाट तेलूवा , शहजाद आलम पिता सलायत अली निवासी ब्रजमाला थाना मुफस्सिल तथा  अजय कुमार पिता शिवजी प्रसाद को रंगे हाथ  गिरफ्तार कर लिया गाया है थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस दो बाईक मे एक बाईक नव मई को कठैया के उदय राय के दरवाजे पर तिलक के समय चोरी गई थी जो बैरिया थाना के मियांपुर पंचायत के परशुराम चतुर्वेदी की बाईक है  जिन्होंने  चोरी होने के संबंध मे जगदीशपुर थाने मे आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराई गई थी एक हफ्ते के अंदर बाईक को बरामद कर लेना पुलिस के लिए सफलता का बिषय है पूछताछ की प्रक्रिया चल रही है उसके बाद जेल भेज दिया जाएगा ।