नौतन:- पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार 
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन थाना क्षेत्र के धुमनगर पंचायत के एक युवती को शादी का  झांसा देकर करीब 7-8 वर्षो से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश मे आया है पीडिता ने स्थानीय थाने पहुंचे कर न्याय की गुहार लगाई पीड़िता ने बताया कि धुमनगर निवासी राजा साह के यहा मेहनत मजदूरी का काम मै और मेरे पिता जिउत राम और मेरी बहने गरीबी के कारण करते  आ रहे है 7-8 वर्ष पहले मेरे पिता जी का हाथ उन्ही के यहा काम करते समय थरेशर कट गया मजबूरी का फैदा कर उठा शादी का प्रलोभन देकर राजा साह मेरे साथ   शारीरिक शोषण करता रहा 2012 मे मेरी शादी मझैलीया थाना के बसडा गांव के सुरेश राम हूई थी लेकिन  अगले दिन ही राजा साह वहा  पहूच कर आप बीती सारी बात मेरे पति को बता दि। जिससे मेरा पति  उसी दिन मुझे छोड़ दिया और बोला कि मै इसे रखा हूँ मै ही रखूंगा तीन साल पहले  रमेश साह और शकुन्तला दवी मिलकर पहाड़ पुर मे मेरी गर्भपात भी करा चूके है  कही भी मेरी शादी तय हो रही है तो वहा पहूच कर बोलते है कि मै उससे शादी कर लिया है मेरी शादी कट जाती है इस हवस के दरिंदे के कारण कही भी घर नही  बसा सकी कहता है कि तुम्हे रखैल बना कर रखा हूँ और रखैल बना कर रखूंगा मै न्याय के लिए महिला हेल्प लाइन भी गई लेकिन मुझे  इन्साफ नही मिली मै कही जाती हू तो मेरे साथ नाजायज समवंध बनाने के लिए जोड जबरदस्ती करता है विरोध करने या कानूनी कार्रवाई करने की बात करती हू तो जान से मार देने की धमकी देते है मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते क्योंकि की मेरा भाई  इस पंचायत का मूखीया है मझे किसी डरने की आवश्यकता नही है  आवेदन के आलोक मे स्थानीय पुलिस ने छानबीन कर  इन्साफ दिलाने का अश्वाशन दिया ।