सारण :महिलाओ के बिना इच्छाशक्ति के खुले में शौचमुक्त का सपना अधूरा
#रिपोर्ट -अभय सिंह/बनियापुर
बनियापुर(सारण)जब तक महिलाओ में इच्छाशक्ति जागृत नही होगी तब तक खुले में शौचमुक्त की कामना अधूरी रहेगी।यह बातेँ जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद ने लौवा कला संत जलेश्वर एकेडमी के प्रांगण में आयोजित लोहिया स्वच्छ। बिहार अभियान के तहत सत्याग्रह से स्वच्छताग्रह तक कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए आयोजित समारोह में कही।उन्होंने कहा की खुलें में शौचमुक्त अभियान में महिलाए अपनी इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करे ।मन में ठान ले की खुले में शौच नही जाएगे तो परिजन अवश्य शौचालय निर्माण के लिए बाध्य हो जाएगे।सरकार अनुदान देती है केवल मन में जिज्ञाषा का होना जरूरी है।वही डीडीसी ने महिलाओ स्वच्छता से सम्बंधित कई टिप्स दिए तथा खुले में शौच से विभिन्न संक्रमित बीमारियो के होने तथा घरो में शौचालय के नही रहने महिलाओ के साथ हो रही घटनाओ की चर्चा किए।तथा स्वछता से मानसिक शारीरिक विकास होने की बात कही।वही बिडिओ दीपक कुमार ने बताया की उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद से आए सत्याग्रह से स्वच्छताग्रह के प्रचार प्रसार के लिए 20 प्रशिक्षित स्वच्छ्ताग्रही जो प्रखड के सभी पंचायतो में भ्रमण कर गावो में स्वच्छ्ता का प्रचार करेगे तथा लोगो को जागृत करेगे ।जिसके पूर्व बिडिओ ने प्रखंड कार्यालय में कर्मियो के साथ बैठक भी की। मौके पर भारी संख्या में महिलाओ ने खुलें में शौचमुक्त के लिए सकल्प लिया ।ज्ञात हो की पंचायत के दो वार्डो में 132 शौचालय बन चुके है जंहा मुखिया बलिराम शरण पाण्डेय ने एक माह में पुरे पंचायत को ओडीएफ घोषित कराए जाने की बात कही।मौके पर जीविका के संदीप कुमार एलिओ नीलिमा सहाय प्रदीप कुमार सहित सभी स्वच्छ्ता कर्मी शामिल थे।