हसनपुरा(सीवान) ।दरौंदा थानाक्षेत्र के रैनी गांव में पोस्ट ऑफिस के वरिष्ठ कर्मचारी और उनकी पुत्री को जान से मारने की कोशिश की गई है। कर्मचारी भूपेंद्र सिंह व उनकी पुत्री गोल्डी कुमारी पर उनके पड़ोसियों द्वारा सुनियोजित तरीके से धारदार हथियार से हमला किया गया। इलाज के लिए युवती को दरौंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। भूपेंद्र सिंह को भी चोटें आई हैं। इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले जय प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह और प्रभावती देवी ने योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार सुबह उस समय भूपेंद्र पर हमला कर दिया जब वह चाय पी रहे थे। आरोप है कि उन पर लाठी-डंडे, भाला, बरछी से ताबड़-तोड़ हमले की कोशिश की जा रही थी। उनके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने के लिए गोल्डी पहुंची थी। जिसके बाद हमलावरों ने लड़की के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। भूपेंद्र के बेटे निर्भय कुमार और उदय कुमार ने जैसे-तैसे पिता को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया है। वही पीड़ित के परिजनों ने बताया है कि हमला करने वाले जय प्रकाश, ओम प्रकाश और प्रभावती ने पहले भी इसी तरह से जान से मारने की कोशिश की है। इस मामले में वे जेल की सजा भी काट चुके हैं। लेकिन बार-बार रिहा होकर हत्या की कोशिश करते रहते हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच चल रही है। वही स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि जमीन को लेकर दोनों ही परिवारों में विवाद है। दोनों ही परिवार एकमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धूमल सिंह के रिश्तेदार बताए जा रहे है ।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
Recent Comments