
संजय विजित्वर (हाजीपुर) : ऐतिहासिक गांधी आश्रम का 99 वीं स्थापना दिवस मनाया गया। हाजीपुर शहर का ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहर गांधी आश्रम का 99 वीं स्थापना दिवस आज मनाया गया। आज के ही दिन सन् 1920 ई० में महात्मा गांधी ने अपने कर-कमलों से गांधी आश्रम की स्थापना की थी ।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुपति जी तथा संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में गांधी आश्रम न्यास समिति के सचिव तथा गांधी आश्रम भूमि दाता परिवार के सदस्य कुमार विजय प्रताप सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपने उद्गार व्यक्त किए जिनमें राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश संगठन प्रभारी विनोद कुमार राय, गंगोत्री प्रसाद सिंह, मुकेश रंजन, र्क्षितिज प्रकाश,मनोरंजन वर्मा(रंगकर्मी)संजय विजित्वर(पत्रकार) रत्नेश प्रसाद सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह ,शशि भूषण सिंह सहित कई लोग थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुमन कुमार (पूर्व वायु सैनिक )ने किया। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि 100 वां स्थापना दिवस वृहत पैमाने पर मनाया जाएगा इसके लिए एक तैयारी कमेटी भी गठित किया गया ।




Recent Comments