गोली मार आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या

मढ़ौरा(सारण). थाना क्षेत्र के भलुही चंवर में एक आर्केष्ट्रा संचालक की अज्ञात अपराधकर्मियों ने गोली मार हत्या कर दी. मृतक खैरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ा निवासी मोहम्मद आसिम मिया का पुत्र मोहम्मद सद्दाम बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक मोहम्मद सद्दाम अपने काम से भालुई की ओर गया हुआ था, जहां पर चंवर में एक बाइक पर सवार दो अपराधकर्मियों ने कनपट्टी में गोली दाग कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से पहले गरखा पीएचसी ले जाया गया. फिर जख्मी को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी. वहीं हत्यकांड में मृतक के पिता का फर्द बयां भगवान बाजार थाना में दर्ज किया गया है. जिसमें अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.मढ़ौरा पुलिस ने बताया कि छपरा से सूचक का फर्द बयां मंगवाया जा रहा है. जिस आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की जाएगी. वैसे पुलिस उक्त हत्याकांड में अपने स्तर से संदिग्धों की पता लगाने में जुटी है.