सारण के डोरीगंज मे बालू लदे वाहनों के जाम से परेशान स्कूली छात्रों ने किया रोड जाम 
****************
▪ यातायात जाम होने से दर्जनों स्कूल वाहन छात्रों को नही पहुँचा पा रहे  स्कूल 
*************************
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
डोरीगंज-:
“”””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के छपरा पटना मुख्य पथ पर डोरीगंज चौक के पास पिछले एक सप्ताह से जाम की समस्या से जुझ रहे स्कूली बच्चे उनके अभिभावक एवं बाजार के व्यवसायियों ने मुख्य पथ को सुबह आठ बजे के करीब जाम कर दिया ।
सुबह ही लोगो ने स्कुल बस को रोड पर खड़ी कर दी और मुख्य पथ पर ही टेंट डाल कर बैठ गए । और मुख्यपथ को जाम कर दिया । वे लोग जिलाधिकारी एवं स्थानिय मंत्री को बुलाने की माँग कर रहे है । स्थानिय प्रसासन ने समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मानने को तैयार नही हुए ।जाम के कारण सैकरों गाड़ियाँ फँसी पड़ी है दोनो तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी है । बहुत से वाहन जाम के कारण या तो वापस मुड़ दुसरे रास्तों की तलास करते दिखे ।
जाम कर रहे लोगों का कहना है  की पिछले एक सप्ताह से जाम के कारण स्कुल बस नही आ पा रहा है जिस कारण बच्चे स्कुल नही जा पा रहे है उनकी पढाई ठप पर गयी है इस इलाके जिसमे दर्जनों गाँव डुमरी ,मुसेपुर, दफ्दरपुर , महदीपुर ,भैरोपुर , डोरीगंज , चिरांद , जलालपुर , काजीपुर , मानुपुर जहाँगीर, रसलपुरा, धर्मपुरा सहित अन्य गाँव के बच्चे छपरा एवं आसपास के विभिन्न विधालयों जैसे ए एन डी खलपुरा , उदय इन्टरनेशनल पब्लिक स्कुल , दिल्‍ली पब्लिक स्कुल, चिल्ड्रेन डिलाइट  स्कुल , सोलंकी इन्टरनेशनल स्कुल , ए बी एस पब्लिक स्कुल, आर एन एस पब्लिक स्कुल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कुल, बालहोनहार पब्लिक स्कुल, महात्मा गाँधी पब्लिक स्कुल, आदि मे पढ़ने जाया करते है सभी विधालय से बस आया करती है जिससे बच्चे जाया करते है लेकिन पिछले एक सप्ताह से जाम के कारण बच्चे विधालय नही जा पा रहे है और जिससे उनकी पढाई ठप हो गयी है और इतना ही नही आवागमन बाधित होने से बाजार मे व्यवसायिंयो का सामान नही आ पा रहे है जिससे दुकानदारी ठप सी पर गयी है । बाजार मे सब्जी नही आ पाने से सब्जियों के दाम तीन गुने तक बढ़ गए है इलाके मे त्राहिमाम है और प्रसासन सोयी पड़ी है । जब तक यहाँ जिलाधिकारी और स्थानिय मंत्री नही आएेंगे और इस समस्या का समाधान नही निकालेंगे तब तक हम लोग जाम नही हटाएेगें। समाचार लिखे जाने तक जिला से कोई वरिय पदाधिकारी वहाँ नही पहुँचा है जाम यथावत है ।
जाम के कारण इलाज के अभाव मे दवा व्यवसायी की हो चुकी है मौत -:
#**********************************#
जाम के कारण डोरीगंज बाजार स्थित जनता मेडिकल के मालिक लालबाजार निवासी दीना राय की मौत जाम के कारण इलाज के अभाव मे हो गयी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दुकान पर ही दीना राय की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी जिसके बाद उनकों स्थानिय लोग पटना ले जाना चाहा लेकिन जाम के कारण लोग पटना नही ले जा सके और उनकी मृत्यु हो गयी ।