महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी
राकेश फौजदार 
भरतपुर 9 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में रुदावल के गांव जोतरोली में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रुदावल पीएचसी पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि गांव जोतरोली निवासी महिला मुख्तारी जाट (38) ने रविवार दोपहर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद प्रशिक्षु आरपीएस राजेश आर्य व पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे तो मृतका के ससुराल व पीहर पक्ष के लोगों ने इस मामले में कोई कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।