वैशाली :बिदुपुर में बाजार जा रहे युवक को मारपीट कर मोबाईल व रूपये छीना, मामला दर्ज
✍प्रेम कुमार 
बिदूपुर 
स्थानीय थांना के मानियरपुर   गांव  में चकौशन बाजार  जाने के क्रम में  घेरकर महादलित युवक के साथ मारपीट किया और जाति सूचक  गाली देकर मोबाइल और 5 हजार रूपये नकद छीन लिया ।इस सम्बन्ध में तीन के विरुद्ध  नामजद प्राथमिकी  दर्ज किया गया  है। दर्ज प्राथमिकी में महेंद्र राम ने आरोप लगाया है कि  वे गत 5 दिसम्बर   को  घर से सामान  लाने चकौशन  बाजार  जा रहे  थे  की रास्ते  में जुरावनपुर  निवासी योगेन्द्र राय, हरेंद्र राय एवम सत्येंद्र राय ने  जाति सूचक गाली दिया और  मारपीट कर जख्मी कर दिया।उसने आरोप लगाया की हरेंद्र राय ने 15 हजार रुपये का मोबाइल एवंम 5 हजार रुपये छीन लिए।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।किसी की गिरफ्तारी की  सूचना नही है।