Θ बेतिया :– पेंशनधारियों का डाटा अद्यतन कार्य में तेजी लाने का निदेश।

27 जनवरी से 17 फरवरी तक पंचायतवार विशेष शिविर का होगा आयोजन।
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे द्वारा जिला के पेंशनधारियों का डाटा अद्यतन कार्य में तेजी लाने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत इस जिला में कुल 217284 लाभुक हैं जिसमें से कुल 179953 लाभुकों को पेंशन के भुगतान की प्रक्रिया डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्रारंभ हो चुकी है। पेंशन लाभार्थी इस आशय की जानकारी अपने संबंधित बैंक शाखा से प्राप्त कर सकते हैं और इससे संबंधित प्रतिवेदन ई0-लाभार्थी www.elabharthi.bih.nic.in पोर्टल पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पेंशनधारियों को तय सीमा में हर हाल में पेंशन की राशि देने का लक्ष्य रखा गया है।
सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, पश्चिम चम्पारण, श्रीमती ममता झा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग, बिहार के निदेशानुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों का डाटा अद्यतन करने हेतु दिनांक-5.01.2018 से 14.01.2018 तक सभी प्रखंडों में पंचायतवार विशेष शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर के माध्यम से जिले में लगभग 6000 छूटे हुए पेंशनधारियों का डाटा इन्ट्री कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निदेशानुसार पुनः दिनांक-27.01.2018 से 17.02.2018 तक सभी प्रखंडों में पंचायतवार डाटा इन्ट्री एवं त्रुटि निराकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।
श्रीमती झा ने बताया कि जिन पेंशनधारियों का डाटा अबतक ई-लाभार्थी पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है अथवा त्रुटिपूर्ण है, उनका पेंशन पासबुक, बैंक खाता एवं आधार कार्ड के साथ संबंधित प्रखंड/पंचायत मुख्यालय में आयोजित विशेष शिविर में डाटा इन्ट्री अथवा त्रुटि निराकरण किया जायेगा।