गले से सोने की चेन उड़ाने बाली दो महिलाएं गिरफ्तार
राकेश फौजदार 
भरतपुर 17 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में वैर थाना क्षेत्र के जहाजपुर गाव में चल रहे देवबाबा के मेले में महिलाओं के गले से सोने की जंजीर काटने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर एक सोने की चेन बरामद की है। थानाधिकारी धर्मसिंह ने गिरफ्तार महिलाओ के नाम गीता ब कविता बाबरिया निबासी रुंध इकरन थाना चिकसाना बताया है।