
त्रिलोकचक को पराजित कर कुरैयाँ बना चैम्पियन
——-
✍दिघवारा से अजित कुमार सोनू की रिपोर्ट
——
⏭दिघवारा (सारण)
प्रखण्ड क्षेत्र के मिल्की गांव मे आयोजित एकदिवसीय क्रिकेट टूनामेंट के फाइनल मैच में कुरैयां की टीम ने त्रिलोकचक की टीम को एक रोमांचक मुकाबले में 14 रनों से शिकस्त दे दी।टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुरैयाँ की टीम ने धुँआधार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 182 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।कुरैयाँ टीम की ओर से मिकू ने शानदार 95 रनों की पारी खेली।जवाब में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिलोकचक की टीम निर्धारित 16 ओवर में मात्र 168 रन ही बना सकी।फाइनल मैच में सबसे उम्दा प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मीकू को मिला।फाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय बरूआं पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ीयों को ट्रॉफी प्रदान की।उक्त मौके पर वार्ड सदस्य महेंद्र साह,दिनकर सिंह ,शैलेश कुमार,सत्येंदर कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments