12 कार्टन शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार
✍परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : थाना क्षेत्र के मितवार ब्रह्मस्थान गांव के समीप
रविवार की रात्रि स्थानीय पुलिस ने शराब से लदा हुआ एक कार के साथ
एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस
ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर
आंदर पुलिस मितवार गांव के ब्रह्मस्थान के पास रविवार की रात
सफेद रंग की कार को पकड़ा। उसकी जांच की तो कार में 12 कार्टन
शराब पाया। पुलिस ने मौके पर एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर
लिया जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामल में थाना क्षेत्र के
सुल्तानपुर दाहाबारी निवासी क्रांति यादव, नागेंद्र यादव, हुसैनगंज थाना के माहपुर
गांव निवासी पंकज चौधरी एवं आंदर बाजार निवासी अशोक प्रसाद के विरुद्ध
र प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने गिरफ्तार क्रांति यादव को
गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
—




Recent Comments