परसा(सारण)।थाना क्षेत्र के शंकर डीह गाँव में उस समय चीख पुकार से गूंज उठा जब छपरा के रौजा में गोली मारकर हत्या के उपरांत युवक का शव पैतृक गाँव पंहुचा।मृतक युवक शंकरडीह निवासी स्वर्गीय रामदास राम का 35 वर्षीय पुत्र हरेंद्र राम बताया जाता है।मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।मृतक युवक का शादी नही हुआ था।माता पिता पहले ही स्वर्गवास् हो गया है।मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र राम ने बताया कि मृतक छपरा में प्रोपटी डीलर का काम करता था।अकेला ही छपरा में रहता था।