रौजा गौर में शराब बंद कराने को ले ग्रामीणों ने किया हंगामा
✍परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के रौजा गौर गांव के
ग्रामीण सोमवार की सुबह रौजा गौर, कथक गौर एवं बुजुर्ग गौर गांव में चल रहे
शराब के धंधेबाजों पर रोक लगाने के लिए शराब धंधेबाजों के विरुद्ध मोर्चा
खोल दिया तथा क्षेत्र में चल अवैध शराब निर्माण के भट्ठियों को बंद कराने
को ले प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि
रविवार को गांव में किसी की मृत्यु होने पर शव को जलाने के लिए श्मशान घाट में गए
तो वहां पर शराब बनाने के लिए महुआ और मीठा को जमीन में गाड़ा गया था,
जिसको लेकर ग्रामीण भड़क गए और उसको नष्ट कर दिए। इसका
विरोध धंधेबाजों ने किया, जिससे आक्रोशित ग्रामीण शराब बंदी कानून के बाद
भी अवैध रूप से चल रहे शराब भट्ठियों को बंद कराने के लिए
हंगामा करने लगे।
———




Recent Comments