•मोतिहारी (पू.च.) देश की अर्थ व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश का उद्वभेदन तीन हवाला कारोबार गिरफ्तार

मोतिहारी (पू.च.) भारत-नेपाल सीमा से सटे पर्सा जिला पुलिस ने रविवार को वीरगंज लिंक रोड से हवाला कारोबार से जुड़े एक भारतीय सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये लोगों के पास से भारतीय व नेपाली 56 लाख रूपया नकदी सहित विभिन्न बैंकों के चेक और आवश्यक कागजात पुलिस ने बरामद किया है। इसकी जानकारी एसपी गणेश रेग्मी ने दी।
बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लिंक रोड स्थित दक्षिणकाली स्पेर्यस पार्ट प्रतिष्ठान से रक्सौल निवासी रितेश कुमार गुप्ता रौनियार, वीरगंज नेपाल के बिनीत अग्रवाल और मनोज पटेल को उक्त रुपए औऱ विभिन्न बैंकों के चेक आवश्यक कागजात के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी श्री रेग्मी ने बताया कि देश की अर्थ व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश का उद्वभेदन हुआ है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाला स्थानीय भाषा में हुण्डी कहा जाता है। इसे जुड़े व्यापारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। इसका तार भारत के रक्सौल, दिल्ली, कोलकत्ता आदि महानगरों से जुड़े होने की संभावना है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े गिरोह के सदस्यों को चिन्हीत करने में जुटी है। इस छापेमारी से भारत-नेपाल सीमा पर हवाला कारोबार से जुड़े कारोबरियों में हड़कंप मच गया है




Recent Comments