सारण में तेज रफ्तार ने एक परिवार के बुझा दिये दो चिराग
●शादी समारोह से लौट रहे पिता पुत्र की दुर्घटना में मौत
भेल्दी(सारण)

एक बार फिर तेज़ रफ़्तार ने अपना कहर भरपाया है।घटना छपरा रेवा एनएच 102 के राजचौक के समीप शनिवार की मध्यरात्रि घटित हुई।जिसमें एक पल में एक खुशहाल परिवार की ज़िंदगी खत्म हो गई।
जानकारी के अनुसार परसा थाना क्षेत्र शहर छपरा गांव निवासी अजय कुमार सिंह मुजफ्फरपुर के एचडीएफ़सी बैंक में कार्य करते थे।जिसके कारण अपने परिजनों के साथ वही रहते थे।शनिवार को मुजफ्फरपुर से ही छपरा एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।शादी समारोह में सरीख होने के बाद पत्नी व एकलौता पुत्र के साथ अपनी सेंट्रो कार से घर लौट रहे थे।तभी मध्यरात्रि में ही एनएच 102 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के राजाचौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी।जिससे उनके कार का नियंत्रण बिगड़ गया।गाड़ी तेज़ रफ़्तार में होने के कारण सड़क पर ही पलटी मारते हुए करीब 20 फिट गड्ढे में जा पलटी।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुचे।जहा घटनास्थल पर ही पिता अजय कुमार सिंह(45)व एकलौता मासूम पुत्र आरव कुमार की मृत्यु हो गई थी।पत्नी पिंकी देवी को घायल अवस्था मे पुलिस ने सदर अस्पताल छपरा में भर्ती करवाया।घटना की सूचना जब मृतक के परिजनों को मिली तब घर मे कोहराम मच गया।




Recent Comments