दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चंपारण जिला में बढ़ते अपराध को देखते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने अपराध पर काबू पाने के लिए कई छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी करने का निर्देश दिया। छापेमारी दल का कमान सदर पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार झा के हाथों में सौपी गई थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मझौलिया थाना क्षेत्र के सतभिडवा निवासी विजय कुमार पांडे का पुत्र रौशन कुमार पांडे को बेतिया के लाल बाजार रानी सती मंदिर के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधी अभिषेक गैंग का शार्प शूटर बताया जा रहा है। जो बेतिया में 2 व्यक्तियों के हत्या को अंजाम देने के फिराक में था। वही एनडीपीएस एक्ट के तहत 50 पॉकेट गाँजा एवं 15 पॉकेट चरस के साथ अन्य 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की पुष्टि बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने एक प्रेस वार्ता में की। उन्होंने आगे बताया गिरफ्तार अभियुक्तों में साहेब पटेल, राकेश साह, रामयोधया राय, सीताराम राय , अबुलैस आलम, व अमन कुमार सभी साकिन महना गनी थाना मुफसिल के है। वही संजीव कुमार, विनोद कुमार, नवी हुसैन, साह हुसैन, नवीन कुमार, साथ ही मुफसिल के द्वारा अमवा मझार निवासी विनय मुखिया को 70 लाख मूल्य के चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान, मझौलिया थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान, सुधीर कुमार, पंकज कुमार, मुफसिल थानाध्यक्ष आर0सी0गुप्ता, तकनीकी सेल प्रभारी अनिल कुमार, धर्मजीत महतो, जितेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे।