पुलिस ने किया छापेमारी,दो शराब विक्रेता गिरफ्तार
मशरक(सारण)मशरक थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया जिसमें अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर अंग्रेजी एवं देशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में दारोगा बी के सिंह, जमादार अशोक चैधरी ने दलबल के साथ मशरक-मलमलिया चैराहे पर अवस्थित हनुमान मंदिर के पास स्थित चैमीन की दुकान में छापेमारी कर 70 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी अर्जुन कुमार को तथा मशरक तख्त गांव में छापेमारी कर 70 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी रामनाथ राम को एवं मशरक-छपरा रोड में तरैया मोड़ के पास एक बाइक पर हरा रंग के जरकिन में करीब 10 लीटर देशी शराब (कच्चा स्प्रीट) को जब्त किया। हालांकि पुलिस को आते देख कारोबारी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार दोनों कारोबारी अर्जुन कुमार एवं मशरक तख्त गांव के रामनाथ राम को छपरा मंडलकारा भेज दिया




Recent Comments