
सरकारी बाज़ार की नवनिर्मित सड़क एवं नाले का छपरा विधायक ने किया उद्धघाटन
छपरा : शहर के सरकारी बाज़ार में गंगा हलुवाई की दुकान से गोपाल जी के दुकान तक विधायक कोष से नव निर्मित सड़क एवं नाले का नगर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने उद्धघाटन किया.इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की ये सड़क वर्षों से उपेक्षित थी वर्षों पहले यहाँ सोलिंग हुई थी जो जर्जर हो चुकी थी आलम ये था की यहाँ चलना तो बिल्कुल मुश्किल हो गया था फलस्वरूप दुकानदारों की आजीविका पर भी इसका काफी असर था लेकिन सड़क के निर्माण होने से वर्षों से उपेक्षित सड़क की समस्या दूर हो गई.विधायक ने कहा की मेरे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जर्जर सड़कों का निर्माण होगा खासकर जो वर्षों से उपेक्षित है. विकास को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक में पहुँचाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूँ जिसका एक उदाहरण आपके सामने है.उन्होंने बताया की यहाँ बरसात तो दूर गर्मी में भी आए दिन जलजमाव रहता था साथ ही धूल के कारण आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को काफी कठिनाई होती थी लेकिन सड़क के निर्माण से ये समस्या अब दूर हो गई.केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाए है वो निश्चित तौर पर समाज के प्रत्येक लोगों तक पहुँचाने का मेरा प्रयास जारी है.ज्ञात हो की इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में काफी हर्ष का माहौल है.इस दौरान भाजपा के नगर महामंत्री जीतू सिंह,डॉ हरिओम प्रसाद,राजेश फैशन,अमरेंदर कुमार,दीपक गुप्ता,प्रहलाद कुमार,अनिल कुमार.राजू गुप्ता,समेत स्थानीय लोग एवं दुकानदार उपस्थित थे.




Recent Comments