हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से किसान हुआ बर्बाद
राकेश फौजदार
भरतपुर 20 जून। राजस्थान के धौलपुर में कंचनपुर थाना इलाके के ल्होरे का पुरा गांव में विद्युत शॉर्ट सर्किट से भूसा से भरे लकड़ी के कूप में लगी आग। किसान राजू का हजारो रुपये के भूसे के साथ 15 क्विंटल गेहू भी आग में जल कर स्वाहा। विद्युत की हाईटेंशन लाइन करीब 15 दिन से खेत में पड़ी हुई थी टूटी। विद्युत निगम को शिकायत के बाबजूद भी लाइन को नहीं कराया गया दुरुस्त। तारो से निकली चिंगारी से लकड़ी के बने कूप में लगी आग। अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर पाया काबू।




Recent Comments