कार अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत तीन घायल
राकेश फौजदार 
भरतपुर 21 जून। राजस्थान के धौलपुर में सरमथुरा उपखंड के नेशनल हाईवे 11बी पर बथुआ खोह सीमा के पास सोमबार देर रात जयपुर से धौलपुर लौट रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार में सवार चार लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए। सरमथुरा थाना अधिकारी युधिष्ठर सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे हुई इस दुर्घटना में कार सवार धौलपुर निवासी नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल शर्मा, गिरीश अग्रवाल निवासी धौलपुर और भगवान स्वरुप शर्मा निवासी बाड़ी घायल हो गए। घायलों को सरमथुरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहा से सभी घायलों को धौलपुर रेफर किया गया है। मृतक नेत्रपाल के शव को आज सुबह पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।