सीसवाली:रश्मि हाडा को वानर सेना प्रमुख ने किया सम्मानित
फ़िरोज़ खान ( Edited by आज़ाद नेब )
सीसवाली 19 मई । सुभाष बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रचा इतिहास। विद्यालय के निदेशक राधेश्याम नागर ने बताया कि विद्यालय की छात्रा रश्मी हाडा ने विज्ञान में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर शुक्रवार को विद्यालय में वानर सेना प्रमुख बनवारी सोनी ने छात्रा का प्रतीक चिन्ह व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्टाफ उपस्थित था। ज्ञात रहे की यह छात्रा गरीब परिवार में जन्मी है। और उसके बाद भी कड़ी मेहनत कर इस छात्रा ने कस्बे का नाम रोशन किया है।




Recent Comments