सोरसन:26 वर्षों बाद रामप्रसाद को मिला खातेदारी
फिरोज खान ( Edited by आज़ाद नेब )
बारां 19 मई । राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वारा-2017 के तहत बारां जिले के अन्ता उपखंड की ग्राम पंचायत सोरसन में आयोजित शिविर परिवादी रामप्रसाद के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया, उसे 26 वर्षों बाद खातेदारी कर अधिकार मिल गया।
उपखंड अधिकारी मजोज कुमार मीणा ने बताया कि रामप्रसाद पुत्र गोपाल मीणा निवासी गांव झोपड़िया गत 26 वर्षों से अपनी 4 बीघा जमीन के खातेदारी के अधिकार के लिए भटक रहा था लेकिन खातेदारी का अधिकार नहीं मिल पा रहा था। ग्राम पंचायत सोरसन में आयोजित शिविर में आवेदन करने पर तहसीलदार जगमोहन शर्मा द्वारा उक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुए परिवादी को राहत प्रदान की गई।
काश्तकार रामप्रसाद को उपखंड अधिकारी श्री मीणा ने सीलिंग आवंटन का 4 बीघा जमीन का खातेदारी अधिकार का पत्र सौंपा तो उसकी खुशी का ठीकाना नहीं रहा, उसने मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे एवं अधिकारियों के प्रति गांव में शिविर लगाने व न्याय प्रदान करने के लिए कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।




Recent Comments