
सारण :मनरेगा योजना में बीडीसी तथा जिला परिषद् को क्रियान्वयन करने की ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश जारी किये जाने पर प्रमुख ने जतायी हर्ष
——_
परसा:केंद्र सरकार द्वारा संचालित मनरेगा योजना में बीडीसी तथा जिला परिषद् को क्रियान्वयन करने की बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश जारी किये जाने पर प्रमुख सविता देवी ने हर्ष ब्यक्त कर मुख्यमंत्री नितीश कुमार को बधाई दिया।विहार सरकार के ग्रामीण विभाग के सामाजिक वानिकी सी पी खण्डूजा के पत्रांक 360686 में जिला पदाधिकारी स जिला कार्यक्रम समन्यवक तथा उप विकास आयुक्त स जिला कार्यक्रम समन्यवक को मनरेगा अंतर्गत जिला परिषद् तथा पंचायत समिति से योजनाओ के क्रियान्वयन का निर्देश की घोषणा होते ही प्रखंड के समिति सदस्यों में ख़ुशी की लहर दौड़ गया।समिति सदस्यों को पंचायत की विकास में प्रगति होने की उम्मीद जग गई।मनरेगा योजना से जिला परिषद् तथा समिति सदस्य अपने क्षेत्र का विकास कर सकते है।इसके लिए सरकार ने कई दिशा निर्देश जारी किया गया है।सरकार की इस सराहनीय पहल का समिति सदस्यों ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति अभार प्रकट किया।प्रमुख सबिता देवी ने बताई की सरकार के इस फैसला से पंचायत के विकास की दरो में बृद्धि होगी।साथ ही पंचायत के सभी वार्डो में समुचित विकास होगा।जिससे क्षेत्र की जनता को मनरेगा योजनाओ से होने वाली विकास कार्य का लाभ मिलेगा।समिति मुकेश कुमार सिंह अशोक ठाकुर कलावती देवी भोला सिंह नन्हक सहनी सुरेन्द्र सहनी ने ख़ुशी जाहिर किया।




Recent Comments