अंता: दस दिन से बन्द पड़ा रिजर्वेशन काउंटर, यात्री हो रहे परेशान
उस्मान खान ( Edited by आज़ाद नेब )
अंता 19 मई। रेल्वे स्टेशन अंता में रिजर्वेशन का कार्य पिछले दस दिनों से बन्द पड़ा हुआ है। जिसके चलते ट्रेन से दूर दराज के शहरो की और यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगो को कोटा या बारां जाकर रिजर्वेशन कराना पड़ रहा है जिसके चलते उन्हें जहाँ भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा हे वहीँ समय एवं पैसे भी अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं । यात्री रिजर्वेशन कराने के लिए अंता रेल्वे स्टेशन स्थित विंडो पर जाते हे तो कर्मचारी तकनीकी खराबी की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते है। ऐसे में रिजर्वेशन के लिए यात्रियों की परेशानी बरकरार है। स्टेशन मास्टर द्वारा कोई सन्तोष प्रद जवाब भी नहीं दिया जाता ।




Recent Comments