पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितो के बकाये के समापक भुगतान हेतु मंडल पर पेन्शन अदालत का हुआ आयोजन 

वाराणसी 15 दिसम्बर 2017 : 
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितो के बकाये के समापक भुगतान हेतु मंडल पर पेन्शन अदालत का आयोजन 15 दिसम्बर 2017 को  मंडल रेल प्रबंधक कार्यलय स्थित प्रेम-चन्द सभाकक्ष में अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्री वी.के.श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर मंडल के सभी शाखाधिकारियों सहित युनियन के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों समेत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार पाण्डेय , मंडल वित्त प्रबंधक श्री सुरेन्द्र शरण , मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल श्रीवास्तव  , सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री के.एन.चौबे,सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा ,सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री ए.एस.उरांव एवं सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं उनके आश्रित उपस्थित थे ।
अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्री वी.के.श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुये अपने संबोधन में कहा कि आज की इस पेन्शन अदालत में कुल 115 परिवादियों के 146 परिवाद प्राप्त हुए  । जिनमें से इस पेन्शन अदालत में 138 मदों का निस्तारण कर परिवादियों के पक्ष में पेन्शन / पारिवारिक पेन्शन हेतु पी.पी.ओ./संशोधित पी.पी.ओ. व अन्य देयता जारी किये गये तथा परिवादियों को ह्लाुँल छाछठ लाख तीरासी हजार आठ सौ बावन  रुपये ( रु066,83,852 ) का भुगतान चेक द्वारा किया गया । शेष 10 परिवाद  में 03 मद अमान्य हुए एवं 02 प्रशासनिक स्तर पर तथा शेष 05 पार्टी स्तर पर लम्बित हैं जो परिवादियों द्वारा अभिलेख उपलब्ध कराने पर दि0-31-03-18 तक निस्तारण करा दिया जायेगा ।
 इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्री वी.के.श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष वाराणसी मंडल में पेंशन अदालत  का आयोजन क्रमश: जुलाई एवं दिसम्बर में आयोजित किया जाता है । वैसे नियमित रुप से भी सेवानिवृत्त/मृतक/असामान्य केसों के मामले में भूतपूर्व कर्मचारियों तथा उनके परिजनों से प्राप्त परिवादों का निस्तारण वर्ष भर नियमित रुप से किया जाता है । पेन्शन अदालत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के  दावो को सीधी सुनवाई करके उनके लम्बित धनराशि का भुगतान तत्काल किया जाता है ।
    इसके पूर्व पेन्शन अदालत के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत रेल कर्मियों का स्वागत करते हुये वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि भारत सरकार की नीतियों के अन्तर्गत पेन्शन अदालत में रखे गये सभी मामले के हर पहलू की जाँच कर उचित निर्णय लिया जाता है जिससे कि नियमानुसार सभी देयों का भुगतान किया जा सके । उन्होने कहा कि सेवानिवृत रेल कर्मचारियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु पेन्शन अदालत का आयोजन किया जाता है ।
इस पेन्शन अदालत में मंडल के विभिन्न स्टेशनों/यूनिटों के सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं उनके आश्रितों ने भाग लिया । इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक/समापक भुगतान, श्री माधो प्रसाद एवं हित निरीक्षक श्री कमला प्रसाद , मुख्य कार्मिक निरीक्षक श्री रमेश उपाध्याय,श्री छोटे लाल तथा सम्बंधित लेखा विभाग एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
    सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के कल्याण हेतु इस पेन्शन अदालत का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारीश्री मनोज कुमार पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल श्रीवास्तव ने किया  ।
*अशोक कुमार/PRO/NER*
वाराणसी