अग्निपीड़ितों से मिल विधायक ने तत्काल राहत सामग्री का किया वितरण, सरकारी सहायता मुहैया कराने का दिया आश्वासन

अमनौर /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के सलखुआ महादलित बस्ती में हुई अगलगी की घटना को लेकर स्थानीय विधायक अग्निपीड़ितों से मिल ढाढ़स दिलाया. वहीं सरकारी सहायता मुहैया कराया. मालूम है कि बुधवार को उक्त बस्ती में अगलगी की घटना से पांच लोगो का घर जलकर राख हो गई थी. जिसकी सूचना मिलने के बाद गुरुवार को स्थानीय विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ़ चोकर बाबा व अंचलाधिकारी सुशील कुमार ने घटना स्थल पहुँच घटना का जायजा लिया. वहीं अग्नि पीड़ितों से मिल उनका हाल चाल जाना. तथा विधायक ने अपने तरफ से सभी पीड़ित परिवारों के बीच साड़ी कपड़ा,व् अनाज बितरण किया. जबकि अंचलाधिकारी ने अग्निपीड़ितों को तत्काल तिरपाल उपलब्ध कराया. उन्होंने कहा कि बिभागीय नियमानुकुल नगदी राशि बितरण नही करना है. आपदा की राशि नौ हजार रु जल्द उनके खाते में भेज दिया जायेगा.