दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
नौतन ।। गैस एजेंसी के नाम पर ठगी करने के मामले मे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की । इस बावत श्यामपुर कोतराहा गांव के ॠषिकेश पाण्डेय ने आवेदन देकर पुलिस को बताया कि 9 जुलाई को न्यूज के माध्यम से उनको पता चला कि उज्जवला योजना के तहत राजीव गांधी एल जी पी गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए ऑनलाइन आवेदन बेवसाइट के माध्यम से कर सकते है । उन्होंने ने बेवसाइट खोला तो लिंक मिला । जिस पर रजिस्ट्रेशन कर वे अपना मोबाइल नंबर के साथ ईमेल आईडी डाल दिया । फिर कागजात और के वाई सी के नाम पर 21500 रूपये मांगे गए ।जो वे पेटीयम के माध्यम से भेजा । जिसका छाया प्रति आवेदन मे संलग्न किया है । दुबारा रूपये की मांग पर जाली फर्जी का शक हुआ तो वे अपना रूपया वापस करने का मांग करने लगे । तो पैंतालीस दिनो मे रूपया वापस करने का अश्वासन दिया । समय पुरा होने पर बेवसाइट व मोबाइल फोन बंद कर दिया गया है । हेल्पलाइन नंबर राजीव सक्सेना के नाम पर है । थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि पुलिस आवेदन के आलोक मे कांड अंकित करते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है ।।