शराब बरामदगी मामले में आरोपी को भेजा जेल
मढ़ौरा(सारण)।
गौरा ओपी क्षेत्र के सिसवां तुलसी मोड़ से एक घर से अंग्रेजी शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया । मामले में सअनि सुरेन्द भगत ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि उन्हे गस्ती के दौरान घर में अंग्रेजी शराब छुपाकर रखने की एक गुप्त सूचना मिली थी । छापामारी में संजीव कुमार शर्मा के घर के कमरे में छज्जा के भीतर बने बाक्स में 375 एमएल के 27 बोतल बरामद हुएं । मौके से संजीव कुमार शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।




Recent Comments