
सिवान की पांच बेटियाँ राज्य की 10 सदस्यीय टीम में शामिल हो तेलान्गना रवाना
–
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
–
मैरवा-सिवान-मैरवा .हैन्डबाल फेडरेशन औफ इन्डिया द्वारा तेलान्गना के हैदराबाद में आयोजित मिनी अंडर 12 राष्ट्रीय हैन्डबाल चैम्पियनशिप में घोषित बिहार की 10 सदस्यीय टीम में मैरवा की पांच बेटियाँ शामिल हुयी .यह प्रतियोगिता 5 जुन से 9 जुन तक चलेगा जिसमे देश की 25 राज्यों की टिम भाग लेंगी .सिवान जिला हैन्डबाल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि इनका चयन हिमेश्वर खेल विकास केन्द्र लक्ष्मिपुर में आयोजित चयन सह प्रशिक्षण शिविर में हुआ जिसमे राज्य की 10 जिलों के 50 से ज्यादे खिलाडियों ने भाग लिया .इनका प्रशिक्षण भी 26 मई तक हिमेश्वर खेल विकास केन्द्र में चला 27 मई को और बेहतर प्रशिक्षण तथा अभ्यास मैच के लिए पटना भेज दिया गया जहाँ से दानापुर- सिकन्दराबाद ट्रेन से टीम को रवाना किया गया आगे बताया की मैरवा की मन्जु कुमारी ,निश्मा कुमारी ,नितू कुमारी ,मोनिका कुमारी ,तथा प्रिया कुमारी का चयन हुआ .इनके चयन पर हैम्डबाल संघ के जिला अध्यक्ष ईश्टदेव तिवारी ,उपाध्यक्ष काशिनाथ मिश्र , फुलेना यादव ,शाहिद खाँ ,रमेश सिंह .मुनिब अन्सारी ,विकास दिक्षीत ,अरविंद शंकर ,विजय प्रताप सिंह साहित कई लोगों ने शुभकामना दी है .




Recent Comments