नौतन:— दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर दलित बस्तीओ मे लगे चौपाल 
:– प्रधानमंत्री के सभी योजनाओ की दलित समुदाय को मिले पूर्ण जानकारी 

दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन :– प्रखंड मे शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर दलित बस्तीओ मे चौपाल का आयोजन कर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए योजनायोजनाओ के बारे मे पूर्ण रूप से जानकारी दी  इस कार्यक्रम का संचालन  जिला उपाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव ने किया तथा अध्यक्षता प्रखंड मंडल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने किया तथा इस मैके पर जिला अध्यक्ष गंगा पाण्डेय प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवशी मीडिया प्रभारी गांधी बाबा छोटे लाल कुशवाहा पन्नालाल साह चंद्रमा सिंह गैरी महतो अमित तिवारी सहित स्थानीय दलित समुदाय के सैकड़ो लोग मौजूद रहे । माननीय विधायक नारायण साह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का कहना है कि सरकार के तरफ से मिलने वाली सभी योजनाओ की जानकारी दलित समुदाय के लोगो के बीच हो और इसका सीधा -सीधा लाभ उन तक कैसे पहुंचे इसी बात को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया है ताकि पूर्ण जानकारी हासिल हो सके ।तथा उसका सीधा लाभ मिल सके पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सपनो को कैसे सकार किया जाय यही माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है क्योंकि जब तक दलित समुदाय का विकास नही होगा देश का विकास नही होने वाला  यह कार्यक्रम  बनकटवा, शिवराज पूर, दक्षिण तेलूवा तथा डबरिया के दलित बस्तीओमे चौपाल का आयोजन कर बताई गई ।