सारण :12 दिवसीय दशविधा रूपांतरण महायज्ञ का समापन

#**************************************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
—-
डोरीगंज -:
छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित घेघटा गाँव के जिन्न बाबा स्थल के समीप पिछले 12 दिनो से चल रहे 27 कुण्डीय दशमहाविद्या रूपांतरण महायज्ञ का समापन मंगलवार को सम्पन्न हो गया इस महायज्ञ के समापन के अवसर पर सुख समृद्धि व पुण्य लाभ की कामना से सैकड़ो महिलाओ व पुरूषो ने हवन कुण्ड मे आहूति दी इससे पूर्व यज्ञाचार्य आशीष पाण्डेय के द्वारा शंखनाद ध्वनि के बीच यजमानो को मंडप प्रवेश कराया गया जिसके दौरान कुल 189 यजमान महिलाओ व पुरूषो ने इस हवन क्रिया मे भाग लिया एक कुण्ड पर 4-4 की संख्या मे कुल 27 हवन कुण्डो पर बैठे श्रद्धालुओ की श्रृखंला मे महिलाओ की संख्या बढचढ कर सबसे अधीक देखी गई पूर्णाहूति हवन यज्ञ के समापन के साथ ही यज्ञकर्ता योगाधीश्वर संत श्री शिवरंजन स्वामी ने सभी भक्तो के कल्याण व सुख समृद्धि हेतु प्रधान कुण्ड से बना माता के भोग लगाए प्रसाद का वितरण स्वयं अपने हाथो से किया इस दौरान लोग आशीर्वाद पाने को ले घेराबंदी कर बाबा का चरण स्पर्श करते हुए नजर आए देर रात तक भण्डारे का प्रसाद ग्रहन करने को ले दूर दराज से पहुँचे लोगो की भीड़ पंडालो मे जमी रही
आयोजन समिति के सदस्य विनोद राय त्रृषि सिह व चन्देश्वर ठाकूर ने बताया कि इस महानुष्ठान की सफलता मे साक्षात माता की कृपा शामिल रही सबकुछ सम्पूर्णता के साथ सम्पन्न हो गया सदस्यो ने बताया कि माता की स्थापित मूर्तियो का विसर्जन भी भव्य रूप से किया जाएगा जिसके लिए तैयारियाँ शुरू कर दी गई है




Recent Comments