शादी का सामान खरीदने आई महिला की सड़क दुर्घटना में मृत्यु
राकेश फौजदार
भरतपुर 17 अप्रैल। राजस्थान में करौली के हिंडौन में शादी का सामान खरीदने आई एक महिला को बेकाबू बोलेरो ने टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर घायल हो गई। उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने से महिला को जयपुर रेफर कर दिया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार डूगापुरा टोडाभीम निवासी इंदिरा पत्नी नरसी राम गुर्जर घर में शादी होने के कारण खरीदारी के लिए हिंडौन आई हुई थी। पेट्रोल पंप के पास बोलेरो कार ने उसे चपेट में ले लिया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।




Recent Comments