सारण :मुआवजा लेने के बाद भी फोर लेन पर जमाए थे कब्जा  , ऐसे घरों पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर 
—-
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
—–
डोरीगंज 
 छपरा हाजीपुर फोरलेन के भिखारी मोड़ से डोरीगंज बाजार  के भैरोपुर चौक के आस पास फोरलेन मे अधिग्रहित भूमि का मुआवजा सरकार से लेकर भी मकान व जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाए दर्जनो लोगो के विरूद्ध मंगलवार को बुलडोजर चलाकर जिला प्रशासन की मौजूदगी मे सदर सीओ विजय कुमार सिह के द्वारा जबरन मकानो को ध्वस्त कर खाली कराया गया
सीओ के मुताबिक इस दौरान चिरांद के समीप भिखारी मोड़ से लेकर डोरीगंज स्थित भैरोपुर चौक के बीच करीब दो दर्जन मकाने व प्रतिष्ठान ध्वस्त किए गए
गौरतलब हो कि उक्त स्थल के बीच फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है। जिसके लिए सरकार के द्वारा जमीनो का अधिग्रहण कर भू स्वामियो को उसके मुआवजे का भुगतान भी किया जा चुका है। किन्तु  लोग इसके बावजूद भी जमीने खाली करने का नाम नही ले रहे थे 
इस दौरान सदर एसडीओ चेतनारायण राय डीसीएलआर सुनिल कुमार डोरीगंज थानाध्यक्ष व मधुकॉन कम्पनी के कर्मी पदाधिकारी मौजूद रहे
सीओ ने बताया कि फोरलेन निर्माण में आने वाली जमीन को हर हाल में खाली कराना है जिससे निर्माण कार्य मे तेजी लाई जा सके