सारण :बस चालक के पुत्र ने सीबीएसई परीक्षा में लहराया परचम
छपरा –
सच ही कहा गया है की प्रतिभा किसी पेशा धर्म या गरीबी कि गुलाम नहीं होती। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है छपरा हॉस्पिटल चौक बेतिया राज कॉलोनी के राहुल कुमार दुबे ने। पेशे से बस चालक के पुत्र राहुल कुमार ने CBSE द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए लाकर मुहल्ले सहित पूरा छपरा जिले में अपने सफलता का परचम लहरा दिया है ।बेहद गरीब परिवार से आने वाले राहुल के पिता अरुण कुमार दुबे बस चालक का काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। अरुण दुबे का एकमात्र पुत्र राहुल कुमार पढ़ाई के साथ-साथ घर के आर्थिक तंगी के चलते पूजा पाठ सहित कई काम करता है ।राहुल के इस सफलता से परिवार सहित मोहल्लेवासी भी गदगद हैं। राहुल शहर के इपेरियल पब्लिक स्कूल का छात्र है ।इसके सफलता पर मोहल्ला निवासी इंस्पेक्टर आर के सिंह ने बताया राहुल बहुत ही होनहार बालक है आर्थिक तंगी थोड़ी से परेशानी खड़ी करती है लेकिन इस होनहार बालक के लिए हम लोग सदैव खड़े हैं इसके उचित शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था हम लोग अपने तरफ से करेंगे
राहुल के इस सफलता पर इसके माता पिता फुले नही समा रहे है ।राहुल अपने सफलता का श्रेय अपने मातापिता सहित दादा और गुरुजनों को मानता है ।





Recent Comments