सारण :शराब के मामले में घर और गोदाम को पुलिस ने किया सिल
——-
राजू सिंह की रिपोर्ट
—–
बनियापुर (सारण)
बिहार में शराब बंदी के बाद जहां पुलिस द्वारा शराब बरामद किया था। उस सम्पत्ति द्वारा सोमवार को सिल कर दिया गया है। जिसमें बनियापुर में एक गोदाम और एक घर को पुलिस द्वारा सिल किया गया है। जिसके संबंध में थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह द्वारा बताया गया कि पूर्व में पुछरी हंसराजपुर के शराब व्यवसायी चन्द्रशेखर कुंवर के गोदाम से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया था। जिसको लेकर न्यायालय के आदेश के आलोक में उक्त गोदाम को सिल कर दिया गया है। वही थाना क्षेत्र के नगडीहां गांव में निर्मल राम के यहां से भी पुलिस ने अवैध शराब बरामद किया था। जिसको लेकर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी का घर भी सिल कर दिया गया है। इसले अलावें भी कई और मामला बनियापुर में लंबित है। जिसको सिल करने की तैयारी चल रही है।




Recent Comments