सारण के बनीयापुर से दिल्ली पुलिस ने चोरी के समान सहित दो सगे भाई को किया गिरफ्तार
@लगभग दस लाख के जेवर सहित पन्द्रह हजार नगद बरामद
@मोबाइल सर्वलांस के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
——
राजू सिंह की रिपोर्ट
—–
बनियापुर (सारण)
बनियापुर के कन्हौली संग्राम गांव से दिल्ली पुलिस ने लगभाग दस लाख के चोरी के जेवर के साथ प्रन्द्रह हजार रुपये नगदी के सहित दो सगे भाई को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिल्ली लेकर चली गई।
घटना के बताया जाता है कि स्थानीय निवासी विकास पुरी दिल्ली में रहता था। जहां आरोपी के उपर चोरी के एक दर्जन से उपर मामले दर्ज है। जिसमें दिल्ली पुलिस ने विकास पुरी को वही से गिरफ्तार कर लिया था। तथा पुलिस द्वारा आरोपी को रिमांड पर लेकर पुछ-ताछ किया गया। तो आरोपी ने चोरी के कई समान खरीदने व बेचने वालों की पोल खोल दी। जिसके आधार पर पुलिस ने बनियापुर थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर छापामारी करते हुए दस लाख के चोरी के जेवर के साथ उसके सगे भाई दिपक पुरी को भी गिरफ्तार कर लिया। इधर मोबाइल सर्वलांस के आधार पर दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार तो किया। लेकिन पुछ-ताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया। जिस घटना में दिल्ली पुलिस के मोती नगर थाना टीम द्वारा बताया गया कि उक्त आरोपियों पर दिल्ली व हरियाणा राज्य में चोरी के लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी दिल्ली में भाड़े के घर में रहते है। और वही घटना का अंजाम देकर भाड़े के घर छोड़ फरार हो जाते है। जिसको मोबाइल सर्वलांस के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। अभी आरोपी ने कुछ और भी सोने का जेवर छुपा कर रखने का खुलासा किया है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
उक्त आरोपियों के उपर दिल्ली व हरियाणा में चोरी के एक दर्जन से उपर मामला दर्ज है।




Recent Comments