पुलिस को चकमा देकर शराब के धंधेबाज फरार, वाहन जप्त
___
राजू सिंह की रिपोर्ट
—-_
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के चेतन छपरा नहर पर पुलिस को चकमा देकर शराब के धंधेबाज भागने में सफल हो गये। जहां से पुलिस ने एक बैगन आर व एक बाइक बरामद की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर शराब की हेराफेरी होने वाली है। जहां पुलिस ने पहले ही अपना जाल बिछा दिया था। लेकिन इससे पहले शराब के धंधेबाजों को इसकी भनक लग गई। और ज्यो ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शराब के धंधेबाज अपना वाहन छोड़ कर अंधेरे रात में खेत के रास्ते भाग निकले। जिसको पुलिस ने पिछा भी किया लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पायी है। हालांकी पुलिस धंधेबाज के पहचान करने में लगी हुई है। जहां से पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर छान-बिन कर रही है। जिसमें थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वाहनों की जांच परताल किया जा रहा है।




Recent Comments