सारण डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान का किया समीक्षा 
——–
#मनोकामना सिंह की रिपोर्ट 
——-
मढौरा (सारण)
स्थानीय प्रखंड मुख्यालय परिसर मे सारण डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान का समीक्षा बैठक किया ।रविवार को आयोजित बैठक मे मतदाता पुनरीक्षण से सम्बन्धित जानकारी और लक्ष्य पर विस्तृत चर्चा करते हुये डीएम हरिहर प्रसाद ने उपस्थित मढौरा विधान सभा के सभी बीएलओ को लक्ष्य प्राप्ति के लिये हर सम्भव प्रयास करने को कहा ।ज्ञात हो की इस विशेष अभियान का मकसद 18 वर्ष से 21 वर्ष के नये तरुण मतदाताओं को जोड़ना है ।सरकार द्वारा मढौरा विधान सभा मे 20 हजार नया मतदाता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है ।मढौरा विधान सभा क्षेत्र मे मढौरा और नगरा प्रखंड सम्मिलित है ।इस दोनो प्रखंडों मे ये विशेष अभियान 1जुलाई से ही शुरू है और 31 जुलाई तक चलेगा ।मिले लक्ष्य के प्राप्ति के लिये उपस्थित बीएलओ को निर्देश देते हुये ये भी  कहा गया की अपने काम मे लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कारवाई की जायेगी ।बैठक मे सारण डीएम हरिहर प्रसाद ,मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय ,मढौरा बीडीओ वीर बहादुर पाठक सहित दर्जनों बीएलओ उपस्थित थे ।