सिवान: जलालपुर फीडर से दारौंदा प्रखंड के लोगो को नियमित बिजली नही मिलने से आक्रोश
—————————————-
*✍दारौंदा से रविन्द्र कु० गुप्ता की रिपोर्ट*
—————————————-
दारौंदा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले जलालपुर फीडर से नियमित बिजली नही मिलने से लोगो में आक्रोश है। इस फीडर से जलालपुर,कमासाडा,कोडारी कला,कोडारी खुर्द,सिरसाव मठिया,एवं दारौंदा गांव आते है।
सूत्रों का कहना है कि सरकार किरोशिन तेल बंद कर दी है। अभी हाल में ही मैट्रिक एवं इंटर के छात्र छात्राओं का बोर्ड का परीक्षा है। शाम होते ही बिजली गुल हो जाती है। छात्र छात्राए बिना पढ़े कैसे परीक्षा देंगे। ये चिंता अभिभावकों को सताने लगा है।
लगातार कई दिनों से बिजली विभाग के एसडीओ एवं जेई से शिकायत किया गया। लेकिन इस पर किसी भी पदाधिकारी का ध्यान नही गया।
अब छात्र छात्राओं एवं गरीबो का क्या होगा। भगवान भरोसे है।




Recent Comments