सारण :खैरा मे एयरफोर्स के जवान को अपराधियों ने मारी गोली 
—-
खैरा (सारण)
थाना क्षेत्र के कोरेया लाला टोला गांव में एयरफोर्स जवान को अपराधियों ने गोली मार जख्मी कर दिया । रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपराधियों द्वारा  जवान को गोली मारी गई है  । घायल जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बताया जाता है कि कोरेया लाला टोला गांव के हरेन्द्र साह के पुत्र व एयर फोर्स के जवान राजू गांव से बाहर बंगरा पुल के पास शौच करने के बाद बैठा था । इसी दौरान एक बाईक पर सवार तीन अपराधी आए और उसका मोबाइल छीनने लगे जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया । गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए । घायल अवस्था में राजू जब अपने गांव गया तो परिजनों ने लाकर आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया । प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है । राजू को हाथ में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर बताया जाता है । इस संबंध में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है । घटना की सूचना के बाद खैरा थाना की पुलिस  मौके पर पहुंच गई है और इसकी जांच की जा रही है ।