​सारण :मढौरा मे बीती रात चोरी 
——
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण 
—–_
⏩मढौरा(सारण)
थानाक्षेत्र के भावलपुर निवासी उमाकांत सिंह के घर से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला काटकर अटैचीमें रखे हजारों रुपये के आभूषण चुरा लिए।धटना के संबंध में गृहस्वामी द्वारा मढौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।प्राथमिकी में कहा गया है कि रात्रि में खाना खाकर स गये थे।।सीढी का सहारे चोर छतपर चढ गये और कमरे का ताला काटकर अटैची में रखा सोने की चार अंगूठी एक चेन और एक जोडी बाली निकाल कर फरार हो गये।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुष्पेन्दु ने बताया कि अनुसंधान की जा रही है।
——-
न्यूज़ इनपुट-अरुण कु सिंह ,मढौरा