सारण के मढौरा मे औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों के स्तर जांच टीम बैरंग वापस 
मढौरा 
मढौरा स्थित आईटीआई संस्थानों के स्तर जांच के लिये आई केंद्रीय टीम बिना जांच ही बैरंग वापस लौट गई ।डीजीइटी सहायक निदेशक देवेंद्र ओमप्रकाश जाधव के नेतृत्व मे गुरुवार को आई टीम को औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों के असहयोगात्मक रवैया के कारण बिना जांच के ही वापस लौटने की खबर है ।
  बताते चले की देश भर मे लगभग तेरह हजार आई टी आई प्रति वर्ष 9 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य करते है ।इन्ही संस्थानों की उत्कृष्टता के लिये स्तर संशोधन व ग्रेडिंग की प्रक्रिया की कवायद तेज की गई है ताकि इन संस्थानों को ग्रेडिंग किया जा सके ।इससे छात्रों को संस्थानों के बारे मे आकलन करना आसान होगा ।