ग्रामीण परिवहन बस सेवा के ठप्प होने से यातायात अस्त व्यस्त
राकेश फौजदार
भरतपुर 22 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर सम्भाग में शनिबार को राजस्थान ग्रामीण परिवहन बस सेवा के लगभग ठप्प हो जाने से ग्रामीण रूट्स पर राज्य परिवहन की यातायात ब्यबस्था अस्तब्यस्त हो गई। गौरतलब है कि ग्रामीण रूट्स पर चलने पर होने वाले घाटे को पाटने के लिए ग्रामीण परिवहन बस सेवा के इन संचालकों को रोडवेज वीजीएफ यानि वायबिलिटी गेप फंड का भुगतान हर माह करता था लेकिन अब सरकार के निर्देश के बाद रोडवेज ने वीजीएफ फंड 1 अप्रैल से बंद कर दिया है जिसके विरोध में ग्रामीण परिवहन बस सेवा के संचालको ने बसों के संचालन में अपनी भागीदारी को ब्रेक लगा दिए। संचालकों का कहना है कि वह घाटे में इन रूट्स पर ज्यादा दिन संचालन नहीं कर पाएंगे।ग्रामीण परिवहन सेवा के ब्रेक लगने से आमजन को पहले ही दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।




Recent Comments