आधार के नाम पर अवैध कमाई का धंधा रहुई बाजार में जोरो  पर 
अमन कुमार
नालंदा
रहुई थाना छेत्र के बाजार में बनाई जा रही अबैध रूप से आधार कार्ड का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। सरकारी विद्यालयो में आधार मांगने से रहुई स्थित बाज़ार में दर्जन भर आधार की अबैध दुकान खुल गयी और प्रति बच्चे 150 रुपए बसूली जा रही है यहाँ तक कि यहां के कॉमन सर्विस सेंटर के नाम पर भी हो रही है बसूली जहाँ नाम व् पते की सुधार में सरकारी तौर पर जहा 25 रुपये व् आधार बनना निशुल्क है वही ग्राहकों से 100 से 300 रुपये तक की वसूली की जा रही है। महादेव स्थान के निकट  आधार केंद्र चला रहे दुकानदार शशि कुमार,अंकित कुमार ने बताया की रहुई प्रखण्ड में लगभग 15 दुकान है जो आधार बनाने का कार्य स्थनीय अधिकारियों से मिल कर दुकान चला रहे हैं