सिवान :बिना परिवहन चलान के ईट भट्ठा नही बेच सकते
प्रवेज़ अख्तर/ सिवान :
अब चिमनी मलिकों को राहत नही मिलने वाली है। सरकार के निर्देश के अनुसार अब हर हाल में ईंट भट्ठा मालिको को परिवहन चलान लेने के बाद ही ईट बेच सकते है। अगर इसको बिना लुई ईंट बेचेंगे तो उनके ऊपर कार्यवाई की जाएगी। जिला खनन पदाधिकारी एस शरण ने बताया कि परिवहन चलान लेने के लिए सक्षम पदाधिकारी यानि माइनिंग अधिकारी से माइनिंग प्लान, सीपीओ और सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार रॉयलिटी जमा करने पर ही परिवहन चलान जारी किया जाएगा। इस संबंध में सभी थानाध्यक्षो एवं सीओ को कार्यवाई के लिए निर्देश दिया गया है कि ऐसा कोई करता है तो कार्यवाई करे। तथा साथ ही ईट पथाई पर रोक लगाए। इसी क्रम में बुधवार को भगवानपुर एवं तरवारा में दो गाड़ी जब्त की गई है। जीबी नगर तथा भगवानपुर में खनन पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।