सारण :भेल्दी से बाबाधाम कांवरिया का पहला जत्था 4 जुलाइ को होगी रवाना 
▪देवराहा बाबा श्रीधर दास छपरहिया कावरिया सेवा आश्रम द्वारा तिलैया ,बांका मे निःशुल्क भंडारा का है व्यवस्था 
▪कांवरिया सेवा आश्रम की बैठक मे श्रद्धालु भक्त कांवरियों की सेवा के लिए भंडारा, फलहारी ,दवा और अन्य निशुल्क सेवा की तैयारी पर हुई चर्चा 
#मुरारी बाबा की रिपोर्ट 
भेल्दी (सारण)
भेल्दी के  महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बॉक्स में गुरुवार को देवराहा बाबा श्रीधर दास छपरहिया कावरिया सेवा आश्रम तिलैया बांका की बैठक संत श्रीधर दास जी महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 4 जुलाई से रवाना होने वाली बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु भक्त कांवरियों के प्रथम जत्था  की सेवा के लिए भंडारा, फलहारी ,दवा और अन्य निशुल्क सेवा हेतु  तिलैया स्थित देवराहा बाबा श्रीधर दास सेवा आश्रम मे तैयारी की समीक्षा की गई ।बताते चले की देवराहा बाबा श्रीधर दास छपरहिया कावरिया सेवा आश्रम द्वारा  तिलैया ,बांका  मे सावन और भादो मास में आश्रम मे भंडारा सहित अन्य आवश्यक सेवायें निःशुल्क करने का निर्णय लिया गया है । संस्थापक श्रीधर बाबा ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से छपरा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के सहयोग से देवघर में निशुल्क  सेवा शिविर चलाया जाता है ।बैठक में मुख्य रुप से पूर्व प्रचार्य अंबिका राय मुखिया रमेश  यादव रामनाथ सिंह, गणेश प्रसाद मुरारी स्वामी व अन्य शामिल थे